अयोध्या में कितनी बढ़ी दुकानदारों की आय? पर्यटन क्षेत्र में इजाफा होने से रोजगार के खुले द्वार

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद स्थानीय दुकानदारों की आय में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खासकर पर्यटन के क्षेत्र में सकारात्मक वृद्धि से पूजा सामग्री इत्यादि की बिक्री में इजाफा हो रहा है।

अयोध्या : अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद राम नगरी में रोजगार के रास्ते खुलते जा रहे हैं। खासकर, पर्यटन के लिहाज से काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। दावा है कि लगातार बढ़ते पर्यटन संभावनाओं से स्थानीय अर्थव्यवस्था में उछाल आया है। सरकार का मानना है कि मंदिर प्रांगण और प्रमुख मार्गों पर पूजा सामग्री, प्रसाद और स्मृति चिह्न बेचने वाले दुकानदारों की आय में कई गुना की हुई है। रामपथ, कनक भवन, श्री हनुमानगढ़ी मार्ग और आसपास के क्षेत्र अब सिर्फ धार्मिक रूप से ही नहीं, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी समृद्ध दिखाई दे रहे हैं।

Ayodhya Ram Mandir

राम मंदिर

कितनी बढ़ी आय

हनुमानगढ़ी मार्ग पर स्थित श्री गायत्री भोग प्रसाद भंडार के संचालक जितेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि पहले उनका दैनिक कारोबार 3,000 रुपये तक सीमित रहता था। लेकिन राम मंदिर निर्माण के बाद ये कारोबार प्रतिदिन 10,000 रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह कनक भवन के पास पूजा सामग्री की दुकान चलाने वाले श्यामजी राय ने बताया कि पहले वे नौकरी करते थे लेकिन अब दुकान संभाल रहे हैं। पहले के मुकाबले व्यापार में चार गुना की वृद्धि हुई है। राम मंदिर बनने के बाद यहां रोजगार के अवसर बढ़े हैं, पलायन रुका है और अयोध्यावासी अपने शहर में आत्मनिर्भर हो रहे हैं।

End of Feed