शिमला सड़क हादसा: शादी से लौटते हुए खाई में गिरी अनियंत्रित कार, पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल

Shimla Road Accident: शिमला में एक सड़क दुर्घटना हो गई है। यहां शादी समारोह में शामिल होकर लौटते हुए बारातियों से भरी कार खाई में गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

Shimla Road Accident: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक कार खाई में गिर गई है। इस हादसे में एक पिता और पुत्र की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और खाई से मृतकों के शव को बाहर निकाला गया। साथ ही हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह लोग कार में सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह के बाद वापसी के दौरान कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

Accident News

शिमला सड़क हादसा

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना चौपाल उपमंडल में रियूनी के निकट पर हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ वाहन लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। कार में उस दौरान 5 लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग इस हादसे में घायल हो गए।

End of Feed