Ahmedabad Fire: शांगरीला-2 आर्केड में भीषण आग, 30 लोगों को बचाया गया, पार्किंग में कई गाड़ियां जलीं

अहमदाबाद के शांगरीला-2 आर्केड में आज अचानक आग लग गई। इस दौरान इसी बिल्डिंग में मौजूद जिम में करीब 30 लोग फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि, पार्किंग में कई गाड़ियां जल गईं।

Ahmedabad Fire: गुजरात के महत्वपूर्ण शहर अहमदाबाद के श्यामल चार रास्ता इलाके में स्थित शांगरीला-2 आर्केड में आज यानी सोमवार 27 अप्रैल को अचानक आग लग गई। भीषण आग के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के ATM के पास आग भड़की थी। शुरुआत में मामूली दिखने वाली आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पार्किंग एरिया से होते हुए ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।

कुछ ही पलों में आग तेजी से बढ़ने लगी और ग्राउंड फ्लोर से होते हुए HR फिटनेस जिम तक पहुंच गई। जब यह आग फैली उस समय जिम के अंदर लगभग 25 से 30 लोग मौजूद थे, जो धुएं और आग के कारण अंदर फंस गए। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

End of Feed