फिर विवादों में शादाब जकाती, ऑनस्क्रीन पत्नी के पति ने पुलिस से लगाई गुहार- बीवी दिला दो सरकार

सोशल मीडिया स्टार शादाब जकाती की ऑनस्क्रीन बीवी के पति ने मेरठ पुलिस थाने जाकर जमकर हंगामा किया है। पति ने अपनी पत्नी इरम और शादाब जकाती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद इरम ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने पति द्वारा लगाए सभी आरोपों को निराधार बताया।

'10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी' जैसे डायलॉग वाली वीडियो से सोशल मीडिया मशहूर हुए इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक नए विवाद में फंस हुए हैं। इस बार मामला वीडियो के कंटेंट से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि उनके साथ काम करने वाली महिला कलाकार (शादाब जकाती की ऑनस्क्रीन बीवी) और उसके पति के बीच छिड़े पारिवारिक विवाद का है। महिला के पति ने मेरठ के इंचौली थाने में फूट-फूटकर रोते हुए अपनी पत्नी और शादाब जकाती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पति के आरोपों के बाद से यह मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ रहा है।

News

शादाब जकाती की ऑनस्क्रीन बीवी के पति ने लगाए गंभीर आरोप

थाने में पति का आरोप पत्नी और शादाब पर लगाए गंभीर आरोप

मिली जानकारी के आधार पर महिला के पति खुर्शीद उर्फ सोनू इंचौली थाने पहुंचे और पुलिस के सामने जाकर जमकर हंगामा किया। खुर्शीद ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और शादाब जकाती मिलकर उसे जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। खुर्शीद ने पुलिस के सामने यह भी दावा किया कि शादाब काम के बहाने उसकी पत्नी को कई-कई दिनों तक बाहर ले जाते हैं। खुर्शीद का कहना है कि उसकी पत्नी और शादाब द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और इसका विरोध करने पर उसे गालियां और तलाक की धमकियां दी जाती हैं। पत्नी पर आरोप लगाते हुए उसने पुलिस से खुद के साथ अपने बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई।

End of Feed