Delhi: सीलमपुर में बदमाशों का तांडव, सर्राफा कारोबारी से 1 किलो सोने की डकैती, 1.5 करोड़ थी कीमत

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर सनसनीखेज लूट की वारदात से दहल उठी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बेखौफ बदमाशों ने जिस तरह से फिल्मी अंदाज में एक सर्राफा व्यापारी को अपना निशाना बनाया, उसने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरेराह करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत का सोना लूटकर बदमाश बड़ी आसानी से रफूचक्कर हो गए।

Delhi Crime: दिल्ली का सीलमपुर इलाका सोमवार रात उस वक्त थर्रा उठा, जब हथियारों से लैस बदमाशों ने एक बड़ी डकैती को अंजाम दिया। पीड़ित की पहचान चांदनी चौक के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी प्रथम बंसल के रूप में हुई है। वारदात उस समय हुई जब प्रथम बंसल अपनी दुकान बढ़ाकर अपने बेटे के साथ स्कूटी से शाहदरा स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे।

Seelampur Gold Loot

दिल्ली के सर्राफा कारोबारी से लूटे 1.5 करोड़ के सोने

फिल्मी स्टाइल में स्कूटी को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे जब पिता-पुत्र सीलमपुर क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार आई। बदमाशों ने जानबूझकर उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। इससे पहले कि प्रथम बंसल और उनका बेटा कुछ समझ पाते या संभल पाते, कार से उतरे बदमाशों ने उन पर पिस्तौल तान दी।

End of Feed