Himachal Pradesh: कुल्लू में मौसम बना काल! तेज आंधी से गाड़ी पर गिरा पेड़, चार टीचरों की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तेज आंधी के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जब एक विशाल पेड़ चलती गाड़ी पर गिर पड़ा। इस दर्दनाक घटना में चार स्कूल शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Kullu Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के आनी उपमंडल में तेज आंधी और खराब मौसम के दौरान एक चीड़ का पेड़ अचानक उखड़कर सड़क से गुजर रहे वाहन पर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार चार स्कूल शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल सात लोग मौजूद थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल बचाव और राहत कार्य जारी है।

Himachal Pradesh Road Accident

हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम ने छीनी चार जिंदगियां

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक

इस दुखद घटना पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

End of Feed