Barabanki News: बाराबंकी में पिकनिक मनाकर लौट रही स्कूल बस पलटी, चार बच्चों की मौत; करीब दर्जनभर घायल

बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के पास एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल बस बच्चों और शिक्षकों को लेकर शैक्षिक भ्रमण से लौट रही थी, इस दौरान अचानक एक बाइक आ गई जिसके चलते बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मंगलवार शाम को एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चार बच्चों की मौत हुई है और करीब एक दर्जन बच्चे घायल हुए हैं। बाराबंकी के एएसपी सीएन सिन्हा ने बताया कि एक स्कूल बस छात्रों और शिक्षकों के साथ शैक्षिक भ्रमण से लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

image

स्कूल बस पलटी।

हादसे में चार बच्चों की मौत

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिले के आलाधिकारी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया गया। सभी घायल बच्चों को एंबुलेंस की मदद जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

End of Feed