सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी पर शिवधामों में उमड़ा जनसैलाब, देवघर से काशी तक 'बोल बम' की गूंज

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन अवसर पर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम और वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। कांवरियों की सुरक्षा, रूट डायवर्जन और नो-व्हीकल जोन को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है।

सावन मास के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के संयोग पर देश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम में तड़के से ही बाबा के जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। पूरा माहौल केसरिया वस्त्रधारी कांवड़ियों और 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से शिवमय हो गया है।

sawan somwar deoghar

देवघर में तड़के से भक्तों की भीड़

बाबा बैद्यनाथ धाम: कुमैठा तक पहुंची कांवरियों की कतार

देवघर के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में तीसरे सोमवार को लेकर भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। रविवार देर रात से ही कांवरियों और श्रद्धालुओं का बाबाधाम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भीड़ का दबाव इतना अधिक है कि कांवरियों की कतार नंदन पहाड़ से आगे बढ़ते हुए कुमैठा टेल प्वाइंट तक पहुंच गई। शिवगंगा में पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं को कतार के अंतिम छोर (कुमैठा) भेजा गया, जहां से वे मानसरोवर फुटओवर ब्रिज और विभिन्न प्रमुख चौराहों से होते हुए बाबा मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। रूट लाइन पर पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी रख रहे हैं ताकि लंबी कतार के बावजूद श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

End of Feed