दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: मकान मालिक की लापरवाही आई सामने, CM बोलीं - जिम्मेदार अफसर आज ही होंगे सस्पेंड

सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने असुरक्षित PG और सार्वजनिक भवनों पर सख्ती की घोषणा की है। सरकार अब PG, स्कूल और नर्सिंग होम जैसी इमारतों के लिए सख्त नियम लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला PG इमारत ढहने के मामले में सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ कहा कि यह हादसा सीधे तौर पर मकान मालिक की घोर लापरवाही के कारण हुआ। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दिल्ली सरकार और नगर निगम मिलकर अब सार्वजनिक इस्तेमाल वाली सभी इमारतों जैसे पीजी (PG), स्कूल और नर्सिंग होम के लिए सख्त नियम लाने जा रही है। जिसके तहत नियमित जांच (स्ट्रक्चरल ऑडिट) के बिना किसी भी इमारत को चलने की इजाजत नहीं होगी। वहीं, हादसे के लिए जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों पर आज ही कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Rekha Gupta

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

पिलर कमजोर होने से गिरी इमारत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार सुबह फिर घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह इमारत बेहद पुरानी थी। मकान मालिक की लापरवाही के चलते इसके बेसमेंट में लंबे समय से पानी भरा हुआ था। जलभराव के कारण इमारत के मुख्य खंभे कमजोर होकर धंस गए, जिससे पूरी पांच मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर पड़ी। उन्होंने बताया कि आरोपी मकान मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

End of Feed