सात महीने का इंतजार हुआ खत्म, पदयात्रा करते हुए केली कुंज पहुंचे प्रेमानंद जी महाराज, भक्तों ने बिछाए फूल

Premanand Maharaj Vrindavan: संत प्रेमानंद महाराज शनिवार सुबह अपने परिकर के साथ यमुनापार बेलवन स्थित यमुना बिहार कुंज आश्रम से निकले। पहले वह गाड़ी से यमुना किनारे पहुंचे। वहां से स्टीमर के जरिए यमुना पार कर वृंदावन आए। इसके बाद वह परिक्रमा मार्ग पहुंचे।

Premanand Maharaj Vrindavan: संत प्रेमानंद महाराज शनिवार की सुबह पदयात्रा करते हुए केली कुंज आश्रम पहुंचे। उनके पहुंचते ही पूरे परिक्रमा मार्ग पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब एक किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ भक्तों की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने रास्ते में फूल बिछाकर और आतिशबाजी कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा माहौल ऐसा लग रहा था, जैसे वृंदावन में दिवाली मनाई जा रही हो।

Premanand ji Maharaj

सात महीने बाद प्रेमानंद जी महाराज ने की पदयात्रा (फोटो साभार- TNN)

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा से गूंजा वृंदावन

संत प्रेमानंद महाराज शनिवार सुबह अपने परिकर के साथ यमुनापार बेलवन स्थित यमुना बिहार कुंज आश्रम से निकले। पहले वह गाड़ी से यमुना किनारे पहुंचे। वहां से स्टीमर के जरिए यमुना पार कर वृंदावन आए। इसके बाद वह परिक्रमा मार्ग पहुंचे। यहां भक्तों की भारी भीड़ देखकर वह गाड़ी से उतर गए और पैदल ही केली कुंज आश्रम की ओर चल पड़े।

End of Feed