दुकान बंद कर घर लौट रहे ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोने-चांदी से भरा बैग सुरक्षित मिलने से उलझी वारदात की गुत्थी

बिहार के समस्तीपुर में ज्वेलर राजकुमार पोद्दार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर बाइक और सोने-चांदी से भरा बैग सुरक्षित मिलने से हत्या की गुत्थी और भी उलझते नजर आ रही है।

Samastipur Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारोबारी अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, कारोबारी की हत्या से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घटनास्थल पर उनकी बाइक और सोना-चांदी से भरा बैग सुरक्षित मिला है। ऐसे में हत्या की वजह को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

samastipur crime news jeweller rajkumar poddar murder case

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस (Times Now Navbharat)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

दुकान बंद कर घर लौट रहे थे कारोबारी

मृतक की पहचान 38 वर्षीय राजकुमार पोद्दार के रूप में हुई है। वह समस्तीपुर जिले के पगड़ा गांव के रहने वाले थे और दलसिंहसराय के काली चौक पर उनकी ज्वेलरी की दुकान थी। मिली जानकारी के मुताबिक, राजकुमार रोज की तरह दुकान बंद करके अपनी बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वह पगड़ा गांव के पास पहुंचे, तभी बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें पेट और कमर के बीच दो गोलियां लगी थीं। इस हमले में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे और एक कारतूस बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

End of Feed