Video: ट्रक ने 200 मीटर तक कार को खिलौने की तरह घसीटा; खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने

बिहार के समस्तीपुर से रूह कंपा देने वाली एक दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हसनपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने न केवल एक कार को अपनी चपेट में लिया, बल्कि उसे खिलौने की तरह करीब 200 मीटर तक सड़क पर घसीटता हुआ ले गया। इस भयावह घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Samastipur Car Accident Video: समस्तीपुर के हसनपुर में सोमवार को सड़क सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ गईं। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे एक अनियंत्रित ट्रक काल बनकर आता है और धीमी गति से जा रही एक कार को पीछे से टक्कर मारता है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। इसके बावजूद ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक नहीं लगाया और कार को करीब 200 मीटर तक घसीटता रहा।

samastipur cctv

ट्रक ने कार को घसीटकर दूसरे ट्रक में दबाया

दो ट्रकों के बीच दब गई कार

हादसे का सबसे खौफनाक मंजर तब आया जब कार को घसीटता हुआ यह ट्रक सड़क किनारे खड़े एक दूसरे ट्रक से जा टकराया। कार दोनों भारी वाहनों के बीच सैंडविच की तरह दब गई और लोहे के ढेर में तब्दील हो गई। सड़क पर रगड़ के कारण उड़ती चिंगारियों और कार के परखच्चे उड़ते देख लोगों को लगा कि गाड़ी में सवार किसी भी व्यक्ति का बचना नामुमकिन है।

End of Feed