'गद्दारी का इनाम सिर्फ पर्ची...', सपा विधायकों के पाला बदलते ही भड़के अखिलेश, बोले- जिंदगी भर लाइन में लगे रहोगे

Akhilesh Yadav reaction SP MLAs Joining BJP: उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। सपा के तीन प्रमुख विधायक-राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

Akhilesh Yadav reaction SP MLAs Joining BJP: उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में साल 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले माहौल गरमाने लगा है। समाजवादी पार्टी को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब उसके तीन कद्दावर विधायक पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस राजनीतिक उठापटक के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक तीखा और शायराना अंदाज सामने आया, जिसे इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

Akhilesh Yadav reaction SP MLAs joining BJP

सपा विधायकों के बीजेपी में जाते ही भड़के अखिलेश यादव (X/@BJP4UP/ANI)

अखिलेश ने अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसते हुए कहा कि अपनों के साथ गद्दारी करने वालों का हस्र बुरा होता है और उन्हें केवल झूठी वाहवाही या कतार में खड़े रहने के अलावा कुछ हाथ नहीं लगता। उन्होंने इशारों में कहा कि ऐसे लोगों की कमाई इज्जत मिट्टी में मिल जाती है और वे सिर्फ दूसरों के कंधों का इस्तेमाल होने का जरिया बनकर रह जाते हैं।

End of Feed