Delhi News: 'साकेत बिल्डिंग हादसे के लिए MCD की लापरवाही जिम्मेदार', हाईकोर्ट ने वीडियो हटाने के आदेश दिए

दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में हुए बिल्डिंग हादसे पर सुप्रीम कोर्ट के एमिकस क्यूरी ने MCD की लापरवाही को जिम्मेदार बताया। इधर दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले से जुड़े भ्रामक वीडियो हटाने के निर्देश दिए हैं।

Delhi News: दक्षिण दिल्ली में साकेत इलाके के सैदुल अजाब इलाके में बिल्डिंग गिरने (Saket Building Collapse) के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एमिकस की अहम टिप्पणी सामने आई है। एमिकस का कहना है कि MCD की लापरवाही के कारण बिल्डिंग गिरी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। ज्ञात हो कि सैदुल अजाब इलाके में अवैध रूप बनी पांच मंजिला इमारत के गिरने की घटना में 14 लोग घायल भी हुए थे। इसी मामले में हाईकोर्ट पर आरोप लगाते हुए वीडियो अपलोड करने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया इंफ्लएंसर कपिल कक्कड़ के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का नोटिस भी जारी किया है।

Delhi News Saket Buildingcollapse ANI

सुप्रीम कोर्ट की एमिकस क्यूरी ने MCD पर उठाए सवाल

हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से दिल्ली HC पर साकेत बिल्डिंग में गैर-कानूनी निर्माण जारी रखने के आरोप लगाने वाले वीडियो को हटाने और यूजर का हैंडल ब्लॉक करने का भी निर्देश दिया है। इस मामले में गूगल, यू ट्यूब और मेटा के वकीलों ने कोर्ट से कहा कि अगर URL उनको शेयर किया जाएगा तो वो वीडियो हटा देंगे। ज्ञात हो कि 30 मई को दिल्ली के साकेत इलाके मे बिल्डिंग गिर गई थी, जिसमे 6 लोगों की मौत हुई और 14 घायल हो गए थे।

End of Feed