सज्जन सिंह यादव ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव का पदभार संभाला

1995 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने अटल डुल्लू का स्थान लिया है।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव ने बुधवार को केन्द्रीय सचिवालय में जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव का पदभार संभाल लिया। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उनका तबादला कर इस पद पर नियुक्ति किए जाने के बाद उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। 1995 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी यादव ने अटल डुल्लू का स्थान लिया है, जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए थे। उनके कार्यभार संभालने तक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। 24 अक्टूबर को नियुक्ति से पहले यादव दिल्ली सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे।

ias sajjan singh yadav

सज्जन सिंह यादव ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव का पदभार संभाला

जम्मू-कश्मीर के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''यादव ने आज जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव का पदभार संभाल लिया। उनके पास लोक प्रशासन, वित्तीय प्रबंधन, स्वास्थ्य, पोषण और विकास नीतियों के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का प्रशासनिक अनुभव है।''

End of Feed