Sahibganj Manihari Ganga Bridge पर तेजी से हो रहा काम, जानें कब खुलेगा ट्रैफिक के लिए; प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल प्रोजेक्ट को इसी साल दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जानिए इस प्रोजेक्ट की लागत, लंबाई, निर्माण की ताजा स्थिति, रूट और बिहार-झारखंड के लिए इसका महत्व क्या है।

Sahibganj Manihari Ganga Bridge: बिहार और झारखंड के बीच गंगा पर बन रहा साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल परियोजना अब अपने निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने पूरे कॉरिडोर को दिसंबर 2026 तक ट्रैफिक के लिए खोलने का लक्ष्य रखा है। करीब 22 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट में लगभग 6 किलोमीटर लंबा चार लेन का मुख्य गंगा पुल, मनिहारी बाइपास और एनएच-131A के एक हिस्से को चार लेन करना शामिल है। दिसंबर 2025 की सरकारी परियोजना रिपोर्ट में इसकी भौतिक प्रगति 81 फीसद बताई गई थी।

Sahibganj–Manihari Ganga Bridge

साहिबगंज-मनिहारी गंगा ब्रिज का काम तेजी से किया जा रहा है

क्या है साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल परियोजना?

यह परियोजना झारखंड के साहिबगंज बाइपास को बिहार के कटिहार जिले में नारायणपुर क्षेत्र से जोड़ेगी। NHAI के मुताबिक लगभघ 22 किलोमीटर के इस कॉरिडोर में 6 किलोमीटर लंबा मुख्य गंगा पुल एक्स्ट्राडोज्ड तकनीक से बनाया जा रहा है। परियोजना में छोटी गंगा पर लगभग 300 मीटर लंबा ब्रिज, रेल ब्रिज, नौ छोटे पुल और नौ अंडरपास भी शामिल हैं।

End of Feed