जंतर-मंतर पर युवाओं के गुस्से की वजह क्या? RSS बोला-व्यवस्था की नाकामियां भ्रष्टाचार से बड़ी समस्या

आरएसएस ने जंतर-मंतर पर युवाओं के विरोध-प्रदर्शन को सिर्फ भ्रष्टाचार का मुद्दा मानने से इनकार किया। संघ नेता सीआर मुकुंद ने कहा कि प्रदर्शन व्यवस्था की व्यापक कमियों और युवाओं की चिंताओं को दर्शाते हैं। सरकार और समाज को मिलकर समाधान तलाशना चाहिए।

विशाखापत्तनम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर युवाओं के विरोध-प्रदर्शन को महज भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के तौर पर नहीं देखा जा सकता, बल्कि ये व्यवस्था की नाकामियों को भी दर्शाते हैं, जिन्हें दूर करने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शुक्रवार को संपन्न संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक के बाद आरएसएस नेता सीआर मुकुंद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देशभर में व्यवस्थाओं में कुछ कमियां हैं, लेकिन बदलाव व्यवधान या तोड़फोड़ के जरिये नहीं लाया जा सकता।

Jantar Mantar Youth Protest

जंतर-मंतर पर युवाओं के विरोध-प्रदर्शन (फाइल फोटो)

नीट प्रश्नपत्र लीक जैसे मुद्दे बड़ी समस्या

मुकुंद ने कहा कि बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में हाल में हुए युवाओं के विरोध-प्रदर्शनों पर एक बड़ी समस्या के संकेत के तौर पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सरकार को उन चिंताओं का समाधान करना चाहिए, जो नीट प्रश्नपत्र लीक जैसे किसी एक मुद्दे से कहीं बढ़कर हैं। मुकुंद ने कहा कि तेजी से बदलते समाज में शिक्षा, रोजगार और आकांक्षाएं व्यापक चर्चा का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि चुनौतियों को देखते हुए मुद्दों को रचनात्मक तरीके से सुलझाया जाना चाहिए और समाज तथा सरकार को मिलकर काम करना चाहिए।

End of Feed