सवा लाख में बिक गया सरकारी इंजीनियर! रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा; ACB ने ऐसे बिछाया था जाल

Haryana Bribe Case: हरियाणा के रोहतक में राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने पहले 1.5 लाख रिश्वत की मांग की थी, जो बाद में 1.25 लाख रुपये तय हुई।

Haryana Bribe Case: हरियाणा के रोहतक में बुधवार को राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की रोहतक टीम ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता (एईई-1) मंजीत को 1.25 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Haryana ACB

रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अधिकारी

आरोपी मंजीत, पुत्र चत्तर सिंह, निवासी गांव खखाना, जिला झज्जर का रहने वाला है, उसकी सेक्टर-36 स्थित हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय (सनसिटी, रोहतक) से गिरफ्तारी हुई।

End of Feed