रोहतक में मां-बेटी को कार ने कुचला, CCTV में कैद हुआ हादसे का Video

हरियाणा के रोहतक में पार्क में सैर करने जा रही मां-बेटी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर घायल हैं। हादसा CCTV में कैद हो गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

हरियाणा के रोहतक में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां पार्क में सैर करने जा रही मां-बेटी को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा जाट भवन के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार में सवार दो लोगों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घायल मां-बेटी को इलाज के लिए रोहतक के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

rohtak car accident mother daughter cctv footage Video

मां-बेटी के सड़क हादसे का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ (Times Now Navbharat)

पार्क में सैर करने जा रही थीं मां-बेटी

जानकारी के मुताबिक, घायल महिला नीलम गोपाल कॉलोनी में रहती हैं। उनके पति का नाम स्वर्गीय नरेंद्र सिंह मलिक बताया गया है। नीलम ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपनी मां कृष्णा देवी के साथ देवीलाल पार्क में सैर करने जा रही थीं। दोनों जाट भवन के पास पहुंची ही थीं कि पीछे से तेज रफ्तार में आई एक वरना कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में नीलम उछलकर दूर जा गिरीं, जबकि उनकी मां कृष्णा देवी कार के आगे गिर गईं।

End of Feed