Republic Day Parade 2026 : बैटल एरे' फॉर्मेट-स्वदेशी हथियारों का होगा शानदार प्रदर्शन, क्या होगी थीम? चीफ गेस्ट होंगे ये टॉप लीडर

साल 2026 गणतंत्र दिवस परेड पारंपरिक मार्चिंग के बजाय परेड में 'बैटल एरे' (रणभूमि व्यूह रचना) का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें सैन्य उपकरणों और हथियारों को वास्तविक युद्ध के क्रम में दिखाया जाएगा। रक्षा सचिव ने बताया कि यह बदलाव सेना की युद्ध क्षमता और तैयारियों को दर्शाएगा।

नई दिल्ली : रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस साल के गणतंत्र दिवस परेड की पूरी जानकारी दी। 26 जनवरी को होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में यूरोपीय संघ के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सला वॉन डेर लेयन मुख्य अतिथि होंगी। यह पहली बार है जब यूरोपीय संघ के दोनों शीर्ष नेता भारत में गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। परेड में यूरोपीय संघ के नौसैनिकों की एक छोटी टुकड़ी भी मार्च पास्ट करेगी, जो भारत-यूरोपीय संघ के मजबूत संबंधों का प्रतीक होगी।

Republic Day Parade 2026

गणतंत्र दिवस परेड (फोटो-AI)

इस साल की परेड का फॉर्मेट काफी नया और अनोखा होगा। पारंपरिक मार्चिंग के बजाय परेड में 'बैटल एरे' (रणभूमि व्यूह रचना) का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें सैन्य उपकरणों और हथियारों को वास्तविक युद्ध के क्रम में दिखाया जाएगा। रक्षा सचिव ने बताया कि यह बदलाव सेना की युद्ध क्षमता और तैयारियों को दर्शाएगा।

End of Feed