26 जनवरी से पहले दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट

देश की सुरक्षा एजेंसियां गणतंत्र दिवस से पहले हाई अलर्ट पर हैं। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि खालिस्तानी और बांग्लादेशी आतंकी संगठन दिल्ली समेत कई शहरों को निशाना बना सकते हैं। जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

Republic Day Security Alert: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह से पहले देश की सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। इंटेलिजेंस सूत्रों के अनुसार खालिस्तानी आतंकवादी संगठन और बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन दिल्ली और देश के कई अन्य शहरों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं। जिसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर भी सख्त नजर रखी जा रही है।

delhi security

फाइल फोटो ( PTI)

फुट सोल्जर बन रहे पंजाब के गैंगस्टर

इंटेलिजेंस अलर्ट के अनुसार, पंजाब के गैंगस्टर विदेशों में बैठे खालिस्तानी और कट्टरपंथी हैंडलर्स के लिए फुट सोल्जर के तौर पर काम कर रहे हैं। आरोप है कि ये हैंडलर्स आपराधिक नेटवर्क का इस्तेमाल अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने और देश की आंतरिक सुरक्षा को कमजोर करने के लिए कर रहे हैं।

End of Feed