दिल्ली में अब ‘दुर्गा’ की सवारी: सड़कों पर नजर आएंगे पिंक ई-ऑटो, जानें कौन सी महिलाएं होगीं इस योजना की पात्र

रेखा गुप्ता कैबिनेट ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को स्वरोजगार से जोड़ने और सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए ‘दुर्गा’ ई-ऑटो योजना को मंजूरी दी है। पहले चरण में 1,300 गुलाबी ई-ऑटो पंजीकृत होंगे। इनमें 1,170 महिलाओं और 130 ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए होंगे।

दिल्ली की सड़कों पर अब ‘दुर्गा’ नाम से गुलाबी ई-ऑटो दौड़ते नजर आएंगे। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने महिलाओं और ट्रांसजेंडरो को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए ‘दुर्गा’ ई-ऑटो योजना को मंजूरी दे दी है। योजना के पहले चरण में 1,300 गुलाबी इलेक्ट्रिक ऑटो पंजीकृत किए जाएंगे।

दिल्ली में अब ‘दुर्गा’ की सवारी

दिल्ली में अब ‘दुर्गा’ की सवारी।

इनमें 1,170 ऑटो महिलाओं और 130 ऑटो ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए होंगे। खास बात यह है कि योजना के तहत लाभार्थी सिर्फ ऑटो चलाएंगे नहीं, बल्कि उसके मालिक भी बन सकेंगे। सरकार का कहना है कि इससे सम्मानजनक स्वरोजगार के साथ महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की परिवहन क्षेत्र में भागीदारी बढ़ेगी।

End of Feed