गोवा में भारी बारिश का Red Alert, जलभराव से यातायात प्रभावित, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

गोवा में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे समुद्र में न जाएं। लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। साथ ही यातायात भी प्रभावित हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गोवा में चौथे दिन भी भारी बारिश
  • जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
  • इमरजेंसी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Goa Rain Alert: गोवा के कई हिस्सों में मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी भारी बारिश हुई। जिसके कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया और राज्य की राजधानी पणजी समेत अन्य शहरों में यातायात प्रभावित हो गया। आईएमडी ने मंगलवार को गोवा के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है जिसमें कहा गया है कि कुछ स्थानों पर भारी बारिश तथा उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा जिले में तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों में अत्यधिक बारिश हो सकती है।

End of Feed