Dausa News: होटल में दरिंदे ने मासूम बच्ची को बनाया हवश का शिकार, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Dec 8, 2023, 11:28 AM IST

राजस्थान के दौसा में एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। ये वारदात एक होटल में शादी समारोह के दौरान हुई है।

दौसा: राजस्थान क्राइम का गढ़ बनता जा रहा है। शुक्रवार को जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां, एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर है। घटनास्थल पर जयपुर से डॉग स्क्वायड की टीम, FSL और एमओबी की टीम पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।

Rape With girl in Dausa

फाइल फोटो

शादी समारोह में शामिल होने गई थी बच्ची

गुरुलार की रात को दौसा शहर के एक होटल में शादी समारोह के दौरान ये वारदात हुई है। 6 साल की बच्ची परिवारीजनों के साथ एक होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गई। किसी ने मासूम को अपनी हवश का शिकार बनाया। काफी खोजबीन के बाद बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। तब उसके साथ दरिंदगी की वारदात होने की बात सामने आई।

फिलहाल, पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में दौसा जिला अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस के आलाधिकारियों के साथ एसपी वन्दिता राणा भी मौके के लिए रवाना हुई हैं। फिलहाल, अज्ञात के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

End of Feed