Jharkhand: पलामू में प्यार का खौफनाक अंत; प्रेमिका के परिवार ने गला घोंटकर की प्रेमी की हत्या, शव पटरी पर फेंक रची हादसे की साजिश

झारखंड के पलामू जिले में प्रेम संबंध के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया ताकि इसे हादसे का रूप दिया जा सके। पुलिस ने प्रेमिका के परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jharkhand Lover Murder Case: झारखंड के पलामू जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय युवक की उसकी प्रेमिका के परिवार वालों ने कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को इस वारदात की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी युवक का शव रेलवे ट्रैक पर फेंककर इसे रेल हादसे का रूप देने की कोशिश कर रहे थे। ट्रेन की चपेट में आने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था।

Youth Murdered and thrown on railway track Over Love Affair (Representative Photo: Canva)

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंका गया (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

मृतक की पहचान अमरेन्द्र सिंह उर्फ बबलू के रूप में हुई है, जिसका शव शनिवार तड़के मेदिनीनगर के जोगियाही इलाके में रेल पटरी के पास मिला। शुरू में यह मामला रेल दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन पीड़ित परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जब गहराई से जांच की, तो यह हत्या का मामला निकला। पुलिस ने बताया कि इस केस में मृतक की प्रेमिका के परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच अब भी जारी है।

End of Feed