देशभर में बड़ी संख्या में संघ से जुड़ रही युवा शक्ति; 24 हजार कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

ज्वाइन आरएसएस के माध्यम से हर वर्ष एक लाख से अधिक लोग संपर्क कर रहे हैं। 2024 में आयोजित प्रशिक्षण वर्गों में 24 हजार कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। बता दें, देशभर में युवा शक्ति बड़ी संख्या में संघ से जुड़ रही है।

Ranchi News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि देश की युवा शक्ति काफी संख्या में संघ से जुड़ने की इच्छा व्यक्त कर रही है, और जुड़ भी रहे हैं। संघ ने वर्ष 2012 में ज्वाइन आरएसएस (वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन) के तहत एक ऑनलाइन माध्यम प्रारंभ किया था। इसके अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से प्रतिवर्ष एक से सवा लाख लोग संघ के साथ विविध गतिविधियों में जुड़ रहे हैं। इस वर्ष भी जून के अंत तक 66529 लोगों ने संपर्क कर संघ से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की है।

RSS Meet in Ranchi

रांची में अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक।

संघ की ट्रेनिंग में किए गए कुछ बदलाव

इस वर्ष से संघ प्रशिक्षण वर्गों की रचना व पाठ्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। देशभर में 40 वर्ष से कम आयु के स्वयंसेवकों के लिए इस वर्ष कुल 72 वर्ग (संघ शिक्षा वर्ग- 60, कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम- 11, कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय- 1) आयोजित हुए, इनमें कुल 20615 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

End of Feed