झारखंड में महिला और लड़की की रेप के बाद हत्या, कब्र से लाश निकाल कर...

झारखंड के रांची में एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इसके अलावा एक आदिवासी नाबालिग लड़की की भी रेप के बाद हत्या कर शव फेंक दिया गया।

रांची: झारखंड में दो जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया गया है। पहला रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में 45 साल की एक महिला की लाश गुरुवार को ओखरगड़ा जंगल से बरामद की गई। महिला के पुत्र ने दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या की आशंका जताई है। महिला बुधवार से लापता थी। उसके घर वाले तलाश में जुटे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। गुरुवार को कुछ लोगों ने जंगल में लाश देखी। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त एक दिन पहले से लापता महिला के रूप में की गई है। पुलिस ने उनके पुत्र के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।

Woman murder rape in Ranchi

रांची महिला से रेप और हत्या

13 साल की आदिवासी लड़की से हैवानियत

एक अन्य घटना में, झारखंड के पलामू जिले के रामगढ़ की 13 साल की आदिवासी बालिका से बिहार के सासाराम में रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसे ट्रैफिकिंग कर बिहार ले जाया गया था। उसके परिजनों ने पलामू पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज की। इसके बाद बिहार पुलिस को इसकी सूचना दी गई। गुरुवार को सासाराम पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लड़की की दफनाई गई लाश कब्र से निकाली। बताया गया कि लड़की को कुछ महीने पहले ईंट भट्ठे में काम करने के लिए उसके गांव से सासाराम ले जाया था। उसके पिता की मौत हो चुकी है, जबकि मां ने दूसरी शादी कर ली है।

End of Feed