Water Crisis in Ranchi: शहर के इन इलाकों में 12 दिनों से पानी की किल्लत, शिकायत एवं मदद के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2023, 06:34 PM IST

Ranchi News: इस साल जिले में ठंड काफी कम पड़ी है। इस कारण से जल्द ही गर्मी आ गई है। अधिकतम तापमान बढ़ने से फरवरी में ही जल स्तर का काफी नीचे चला गया है। नतीजा शहर के कई मोहल्लों में लोगों को कई दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। हालांकि नगर निगम द्वारा टॉल फ्री नंबर जारी किया गया है। उन नंबरों पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मदद भी मांग सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पानी के लिए करें 943104429, 06512200011 और 06512200025 पर कॉल
  • हरमू, अरगोड़ा, पुंदाग, कडरू, कटहल मोड़ एवं डिबडीह में जल संकट
  • निगम का दावा- चवाईडीटी एवं मिनी एचवाईडीटी को जल्द कराया जा रहा ठीक

Ranchi Water Level Dropped: गर्मी की दस्तक के साथ ही रांची के कई मोहल्लों में जल संकट छा गया है। भूमिगत जल स्तर के नीचे जाने के कारण फरवरी महीने में ही बोरिंग एवं कुएं सूखने लगे हैं। पिछले 12 दिनों से हरमू, अरगोड़ा, पुंदाग, कडरू, कटहल मोड़ एवं डिबडीह में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इन इलाकों के लोग खरीदकर पानी पीने के लिए मजबूर हैं। दूर-दूर से साइकिल की मदद से लोग पानी ला रहे हैं।

ranchi water crisis

रांची शहर में गहराया जल संकट

नगर निगम की ओर से दो टैंकर से पानी की आपूर्ति शुरू की गई है। आठ हजार लीटर की क्षमता वाले इन टैंकर से हरमू हाउसिंग कॉलोनी के जनता फ्लैट, एलआईजी, थ्री एलएफ, हरमू बाजार, ईमली चौक, थ्री के एवं एम टाइप में पानी की आपूर्ति की जा रही है। दूसरी ओर वार्ड नंबर 25 अंतर्गत बसंत विहार, साकेत विहार, ईडब्ल्यूएस क्वार्टर एवं ढेला टोली में लोगों को टैंकर से पानी दिया जा रहा। निगम का टैंकर पहुंचते ही दर्जनों परिवार लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं।

End of Feed