Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ में शनिवार को एक ट्रक ने कई लोगों को अपने चपेट में ले लिया। रामगढ़ जिले में एनएच 33 पर एक ट्रक ने पांच वाहनों को टक्कर मारा, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।
सांकेतिक फोटो।
पांच गाड़ियों से भिड़ंत
पुलिस ने बताया कि यह हादसा झारखंड की राजधानी रांची से करीब 45 किलोमीटर दूर चुटूपालू घाटी में हुआ। रामगढ़ के थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक ने दो कारों, एक बस एवं दो मोटरसाइकिलों में टक्कर मार दी।
हादसे में एक की मौत, 12 घायल
पुलिस ने बताया कि इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों का इलाज जारी
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अमरेंद्र कुमार ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के बाद सात व्यक्तियों को गंभीर रूप से घायल पाया गया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान भेज दिया गया।
