Ranchi Road Accident: रांची में रफ्तार ने ली एक और जान, कार ने युवक को रौंदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 08:05 PM IST

Death in Ranchi accident: राजधानी में सड़क दुर्घटना की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। तेज रफ्तार वाहन लोगों की जान ले रहे हैं। अब पिठोरिया थाना क्षेत्र के सेमलबेड़ा स्थित पतरातु घाटी में कार ने 35 साल के शख्स को रौंद डाला। हादसे में शख्स की मौत के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए।

KEY HIGHLIGHTS
-पिठोरिया थाना क्षेत्र के सेमलबेड़ा स्थित पतरातु घाटी में हुई दुर्घटना

-मृतक की पहचान 35 वर्षीय जगेशर महतो के रूप में की गई

-आक्रोशित लोगों ने पिठोरिया-पतरातू मार्ग को किया जाम


Ranchi News: रांची में तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति की जान ले ली। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क पर आवागमन बहाल करवाया। दरअसल, पिठोरिया थान क्षेत्र के सेमलबेड़ा स्थित पतरातु घाटी में जेएचबीपी-6994 नंबर की वैगनार कार ने 35 साल के जगेशर महतो को कुचल दिया। इससे जगेशर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पिठोरिया-पतरातू मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

Ranchi Road Accident

रांची में सड़क दुघर्टना में युवक की मौत पर बवाल

अपने घर जा रहा था जागेशर

लोगों द्वारा सड़क जाम किए जाने की सूचना पर थाना प्रभारी रविशंकर घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि जगेशर महतो पिठोरिया-पतरातू मार्ग को पार करके अपने घर जा रहा था, तभी पतरातू की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद डाला।

End of Feed