Ranchi: रांची में बारिश न होने के कारण भीषण गर्मी की बढ़ी संभावना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 03:47 PM IST

Ranchi Weather News: इस साल रांची में काफी कम बारिश हो रही है। ठंड भी काफी कम पड़ी। इस वजह से अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बारिश नहीं होने का रिकॉर्ड भी बन गया है। जिले में साल भर कुछ-कुछ दिन पर बारिश होती रहती है, लेकिन कई हफ्तों से यहां बारिश नहीं हुई है। इस वजह से यहां अधिक गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अगले तीन दिनों में बारिश नहीं हुई तो बनेगा रिकॉर्ड
  • साल 2017 में 62 दिनों तक लगातार नहीं हुई थी बारिश
  • अगले सात दिनों तक भी बारिश नहीं होने के आसार


Ranchi Today Weather: रांची समेत सूबे के कई जिलों के लिए इस साल मौसम अच्छा नहीं है। यहां लगातार बारिश नहीं हो रही है। अगर, तीन दिनों में बारिश नहीं हुई तो एक रिकॉर्ड बन जाएगा। पहली बार ऐसा होगा की चार महीने में केवल एक दिन बारिश हुई। इतना ही नहीं सबसे लंबा ड्राई स्पेल का रिकॉर्ड बनने में सिर्फ औपचारिकता बची है। साल 2017 में 62 दिनों तक बारिश नहीं हो सकी थी।

Ranchi Summer

रांची मौसम विज्ञान केंद्र, जहां से होती है जानकारी

इस साल यह आंकड़ा 59 दिनों तक पहुंच चुका है। साल 2017 में 62 दिनों का ड्राई स्पेल था। यह 19 दिसंबर 2017 से 8 फरवरी 2018 तक रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों तक बारिश नहीं होने के आसार हैं। सच में ऐसा हुआ तो रांची समेत पूरे सूबे के लिए यह रिकॉर्ड होगा।

End of Feed