Ranchi: रांची के युवक ने पढ़ाई के दौरान वेब होस्टिंग की कंपनी बना डाली, पाक एयरस्ट्राइक पर गेम भी बना चुका है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 11:06 PM IST

Ranchi Youth Company: रांची के युवक लगातार उपलब्धियों को हासिल कर रहे हैं। कम उम्र में ही अपनी जिज्ञासा से टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपने पैर जमा रहे हैं। अब शहर के 22 साल के दीपेश गौरव ने वेब होस्टिंग कंपनी बना दी है। यह कंपनी अब रजिस्टर्ड भी हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • डोमेन लेने एवं डैशबोर्ड तैयार करने में नुकसान के बाद आया था आइडिया
  • कंप्यूटर साइंस सेकंड ईयर के विद्यार्थी हैं दीपेश
  • गौरव-गो-टेक्नोलॉजिस के नाम से चला रहे कंपनी

Ranchi News: शहर के बरियातू के रहने वाले 22 साल के दीपेश गौरव ने वेब होस्टिंग कंपनी बनाई है। वेबसाइट बनाने में आने वाली समस्याओं को देखकर दीपेश ने वेब होस्टिंग कंपनी बनाई। इन्हें वेबसाइट का डोमेन लेने एवं डैशबोर्ड तैयार करने में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था। 2020 में दीपेश ने कंप्यूटर साइंस से सेकंड ईयर में पढ़ाई के दौरान गौरव गो कंपनी बनाई।

ranchi .

दीपेश गौरव जिनकी कंपनी है गौरव-गो टेक्नोलॉजिस

इस कंपनी का काम बढ़ने पर कॉलेज के सहपाठियों ने उनका साथ दिया। इनकी टीम की पहचान गौरव-गो-टेक्नोलॉजिस के रूप में है। संस्था इंटरप्राइजेज के रूप में रजिस्टर हो चुका है। इसे डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्रीज एंड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) का सर्टिफिकेशन मिल गया है।

End of Feed