Ranchi Weather In New Year: रांची में इस बार कहर मचाएगी सर्दी, कड़ाके की ठंड रहेगी न्यू ईयर ईव पर, आप भी जानिए मौसम के हाल

Ranchi Weather: रांची में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसको लेकर मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। ताकि लोग ठंड से बचें और अपनों का भी बचाव कर सके। पिछले 24 घंटे में जिले का मौसम शुष्क रहा है। आगे के दिनों में भी मौसम बीच-बीच में शुष्क होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जिले का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ
  • दोपहर में तापमान बढ़कर 24 डिग्री तक पहुंचा
  • शाम को तापमान में आई गिरावट 18 डिग्री हुआ रिकॉर्ड

Ranchi Weather Forecast: राजधानी में नए साल के जश्न में मौसम खलल डाल सकता है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को मौसम साफ नहीं रहने का पूर्वानुमान है। इससे पिकनिक और घूमने-फिरने वाले लोगों को काफी असुविधा होगी। सोमवार को जिले का तापमान सुबह में 21 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में तापमान बढ़ा और 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। फिर शाम के समय में तापमान में गिरावट आई और 18 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

ranchi weather station (1)

रांची मौसम विज्ञान केंद्र

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 27 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

End of Feed