India-New Zealand T20 Match in Ranchi: टी-20 मैच के टिकट की बिक्री: प्रशंसकों और पुलिस कर्मियों में झड़प, कई हिरासत में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 03:40 PM IST

Ranchi Stadium Ruckus: भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच को लेकर झारखंड में युवा काफी उत्साहित हैं। स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने के लिए मंगलवार से ऑफलाइन टिकट की भी बिक्री शुरू कर दी गई है। इस दिन टिकट लेने के दौरान युवक और पुलिस कर्मियों में झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस उक्त युवक को पकड़कर थाने ले गई। इसके साथ ही स्टेडियम एवं टिकट काउंटर पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। यह मैच 27 जनवरी को खेला जाना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जेएससीए स्टेडियम में मंगलवार से काउंटर से बिक रहा टिकट
  • बैरिकेडिंग के बाहर से टिकट लेने की कोशिश कर रहा था युवक
  • हंगामे के बाद सुरक्षा व्यवस्था की गई सख्त

Scramble for Tickets in Ranchi Stadium: शहर के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में 27 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच खेला जाना है। इस अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर सूबे के युवाओं में काफी उत्साह है। टिकट को लेकर मारामारी हो रही है। मंगलवार से स्टेडियम के काउंटर से टिकट की बिक्री होने लगी है। इस दिन टिकट बिक्री के दौरान एक युवक और पुलिस कर्मियों में काफी देर तक झड़प हुई।

jsca stadium

रांची का जेएससीए स्टेडियम में होना है मैच

फिर पुलिस उक्त युवक को हिरासत में ले ली। दरअसल, युवक लाइन के बाहर बैरिकेडिंग की ओर से टिकट लेने का प्रयास कर रहा था। पुलिस कर्मी उसे ऐसा करने से लगातार मना कर रहे थे, लेकिन वह नहीं मान रहा था। फिर युवक ने पुलिस कर्मियों के साथ नोकझोंक करने लगा।

End of Feed