रांची सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात के दोनों हाथ टूटे, डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 12:54 PM IST

Ranchi News: राजधानी का सदर अस्पताल एक बार फिर लापरवाही को लेकर सुर्खियों में है। अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप लगा है कि उनकी लापरवाही से प्रसव के दौरान नवजात के दोनों हाथ टूट गए। पीड़ित दंपति ने हड्डी का इलाज कर रहे डॉक्टर पर भी समय पर इलाज नहीं करने एवं दोबारा विजिट पर 5 हजार रुपए फीस मांगने का आरोप लगाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नवजात के माता-पिता ने लगाए डॉक्टरों पर गंभीर आरोप
  • जन्म के बाद बच्ची को रखा गया था नेटल में
  • बच्ची के दोनों हाथों में सूजन देख करवाया गया एक्स-रे, निकला फ्रैक्चर

Ranchi health News: रांची स्थित सदर अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। नवजात के माता-पिता का आरोप है कि अस्पताल में प्रसव कराने के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से नवजात के दोनों हाथ टूट गए। हालांकि नवजात के हाथों को जोड़ दिया गया है। इधर, नवजात की मां मनीषा पाठक का कहना है कि वह इस घटना के कारण मानसिक तनाव में हैं। मनीषा ने प्रसव कराने वाली डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

ranchi sadar hospital ani

रांची सदर अस्पताल की लापरवाही फिर उजागर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इसके साथ ही मनीषा एवं उनके पति विकास ने बच्ची के हाथों का इलाज करने वाले डॉक्टर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दंपति का कहना है कि हड्डी के डॉक्टर ने बच्ची का समय पर इलाज नहीं किया एवं दोबारा विजिट पर आने पर 5 हजार रुपए की मांग की।

End of Feed