Road Accident: गिरिडीह में स्कूल बस का एक्सीडेंट, चीख-पुकार और लहूलुहान बच्चों को देख रो पड़े पेरेंट्स

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 07:59 PM IST

Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार की शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। बस पलटने से डेढ़ दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे से बच्चे बेहद सहम गए। लहूलुहान बच्चों को रोता देख एक बार तो अस्पताल में मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • झारखंड के गिरिडीह में दर्दनाक हादसा
  • स्कूल बस बेकाबू होकर पलटी, डेढ़ दर्जन बच्चे घायल
  • घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

Road Accident: झारखंड के गिरिडीह जिले में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक स्कूल बस बेकाबू होकर पलट गई। बस के पलटते ही स्कूली बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे बच्चों को निकालने का काम शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भिजवाया। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन बच्चे घायल हुए हैं। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर है।

Ranchi Road Accident

गिरिडीह में दर्दनाक हादसा

हादसा कोडरमा-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग के कोलडीहा गांव के पास मंगलवार शाम को हुआ। नीमाडीह स्थित निजी स्कूल की बस पलटने से यह हादसा हुआ। बस पलटने के बाद चालक घटनास्थल से भाग गया।

End of Feed