Ranchi Weather: सर्दी की तैयारी में रांची, तीन दिन में गिरेगा पारा, 10 डिग्री के नीचे होगा तापमान

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 06:26 PM IST

cold in Ranchi: रांची में एक हफ्ते से निकल रही तेज धूप के बाद अब मौसम में बदलाव होने वाला है। दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस हफ्ते न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट आएगी। वहीं, दिसंबर के दूसरे हफ्ते से सर्दी लोगों की मुसीबत बढ़ाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिसंबर के पहले हफ्ते में शीतलहर चलने की आशंका
  • अभी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में चल रही शीतलहर
  • रांची का आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया

Ranchi News: राजधानी में ठंड बढ़ने वाली है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट आएगी। तापमान 10 डिग्री के नीचे जाने के आसार हैं। इसके साथ ही दिसंबर के पहले हफ्ते में शीतलहर चलने की आशंका बनी हुई है। इस बारे में रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि सूबे के पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर चल रही है। पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा शीतलहर से प्रभावित हैं। वहीं, गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।

ranchi imd

रांची का मौसम विज्ञान केंद्र।

रांची में गुरुवार की सुबह कोहरा छाया रहा। इसके बाद धूप खिली और मौसम साफ हो गया। शुक्रवार सुबह भी कोहरे और धुंध रहने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ चुकी है। रात के तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। रात का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री पहुंच गया है।

End of Feed