Ranchi: रांची में खौफनाक मामला, नाबालिग पर फेंका खौलता तेल, ये है पूरी घटना

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2022, 01:31 PM IST

Ranchi: दुकान लगाने की मामूली बात को लेकर दो लोगों ने एक नाबालिग पर कड़ाही में खौल रहा तेल उड़ेल दिया। वारदात के बाद आरोपी बाप-बेटा मौके से फरार हो गए। घटना के समय नाबालिग अपनी मां के साथ पकौड़े बना रहा था। पुलिस ने पीड़ित के पर्चा बयान के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित के परिवार ने पुलिस से सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आपसी विवाद के चलते एक नाबालिग पर खौलता तेल उड़ेला
  • मासूम के शरीर का 50 प्रतिशत हिस्सा झुलसा
  • वारदात के बाद आरोपी बाप-बेटा मौके से हुए फरार

Ranchi: रांची के पलामू इलाके में आपसी विवाद के चलते बाप—बेटे ने एक नाबालिग पर खौलता तेल उड़ेल दिया। जिससे मासूम के शरीर का 50 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया। घटना तहरसी थाना इलाके के उदयपुरा-2 की है। वारदात के बाद पीड़ित को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए एमएमसीएच के लिए ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रांची स्थित एम्स में रेफर कर दिया।

Ranchi News

रांची के उदयपुरा इलाके में मामूली विवाद को लेकर नाबालिग पर खौलता तेल उड़ेला। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

फिलहाल घायल नाबालिग का एम्स की बर्न यूनिट में उपचार चल रहा है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मेदिनी नगर की टाउन पुलिस एम्स पहुंची व नाबालिग के पर्चा बयान लिए। इसके बाद पुलिस ने मामले को आगे की कार्रवाई के लिए तहरीर तरहसी थाने में भेज दी। पुलिस के मुताबिक दुर्गा पूजा के दौरान पीड़ित ने दुकान लगाई थी। इस वजह से आरोपी प्रसाद साव से उसकी दुश्मनी हो गई। इस बीच आरोपी ने पीड़ित के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आरोपी प्रसाद साव ने नाबालिग पर कड़ाही में खौल रहा तेल उड़ेल दिया। इधर, घटना के बाद आरोपी प्रसाद साव व उसका बेटा फरार है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

End of Feed