Ranchi Accident: निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 4, 2024, 02:56 PM IST

रांची में बारिश के बीच एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार अचानक गिर गई, जिसके नीचे दो बच्चे दब गई। बच्चों को हॉस्पिटल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी।

Ranchi Accident: रांची के हिनू मोहल्ले में सोमवार सुबह एक कंस्ट्रक्शन साइट की दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हिनू चौक को जाम कर दिया है। बताया गया कि हिनू में यूको बैंक के पास एक बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा है। सोमवार अहले से हो रही लगातार बारिश के बीच अचानक निर्माणाधीन दीवार गिर गई। वहां मौजूद दो बच्चे दब गए। मलबा हटाकर उन्हें निकाला गया, लेकिन हॉस्पिटल ले जाने के पहले ही दोनों की मौत हो गई।

Dead

दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत (सांकेतिक फोटो)

परिजनों ने की मुआवजे की मांग

हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट आए। बच्चे इसी मोहल्ले के रहने वाले थे। उनके घरों में कोहराम मचा है। घटना के विरोध और मृत बच्चों के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोग सुबह करीब दस बजे सड़क पर उतर आए और हिनू चौक को जाम कर दिया। इस वजह से सीबीएसई बोर्ड के परीक्षार्थियों और एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed