Ranchi News: छठ उत्सव के बीच मां ने बेटी से काम में मांगी मदद, नाराज होकर किशोरी ने लगा ली फांसी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 09:19 PM IST

Ranchi News: छठ का उपवास कर रही मां ने अपनी बेटी को घर के काम में हाथ बंटाने को कहा। इससे नाराज होकर 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना नगर थाना इलाके के दुधानी क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले की है। अचानक हुई घटना के बाद परिजन सकते में आ गए। घर में छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • छठ पूजा की खुशियां बदली मातम में
  • नाराज किशोरी ने गुस्से में फंदा लगा सुसाइड कर लिया
  • मां ने बेटी को घर के काम में हाथ बंटाने को कहा

Ranchi Suicide News: झारखंड के दुमका में छठ पूजा को लेकर घर में उत्सव का माहौल था। परिवार के लोग अर्घ्य देने के लिए छठ घाट पर जाने की तैयारी कर रहे थे। छठ का उपवास कर रही मां ने अपनी बेटी को घर के काम में हाथ बंटाने को कहा। इससे नाराज होकर 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली।

Ranchi News

मां ने डांटा तो किशोरी ने लगा ली फंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घटना नगर थाना इलाके के दुधानी क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले की है। अचानक हुई घटना के बाद परिजन सकते में आ गए। घर में छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गई। मृतका के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं परिजन त्वरित गति से किशोरी को लेकर दुमका के अस्पताल गए। जहां पर डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed