Ranchi Airport: रांची में लो विजिबिलिटी में भी रन-वे पर अब उतर सकेगा विमान, लग रही हैं अत्याधुनिक लाइटें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 10:29 PM IST

Ranchi News: यात्रियों की सुरक्षा एवं समय की बचत को लेकर रांची एयरपोर्ट के रनवे को बेहतर बनाया जा रहा है। रनवे पर अत्याधुनिक लाइट लगाई जाएगी। इससे कम विजिबिलिटी में भी विमान उतर सकेगा। फिलहाल विजिबिलिटी कम होने की स्थिति में कई बार विमान को डायवर्ट तक करना पड़ता है। इससे यात्रियों को काफी असुविधा होती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अभी विजिबिलिटी कम होने से कई बार डायवर्ट करना पड़ता है विमान
  • रनवे पर कैट टू एप्रोच लाइट लगाई जाएगी
  • 850 मीटर तक की विजिबिलिटी में भी उतरेगा विमान

Ranchi Airport Runway: कोहरे एवं धुंध के कारण रांची एयरपोर्ट पर विमान उतर नहीं पाते हैं। इस परेशानी का निदान किया जा रहा है। इसके लिए रांची एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा रनवे पर कैट टू एप्रोच लाइट लगाई जाएगी। इसको लेकर तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इस लाइट के लगने से 850 मीटर तक की विजिबिलिटी में भी विमान उतर सकेगा। अभी रनवे पर 1300 मीटर की विजिबिलिटी पर विमान उतरता है। फिलहाल यहां लैंडिंग इंस्ट्रूमेंटल सिस्टम, आईएलएस लगा हुआ है।

ranchi airport

रांची एयरपोर्ट के रनवे पर लो विजिबिलिटी में भी उतर सकेगा विमान

इससे पहले 2200 मीटर तक विजिबिलिटी होने पर विमान उतारा जाया करता था। काफी समय बाद व्यवस्था में बदलाव किया गया। अब कैट टू एप्रोच लाइटिंग की व्यवस्था होने से विमान उतारने में पायलट को सहूलियत होगी। विमान से पायलट को रनवे स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

End of Feed