Ranchi City Bus: रांची में अब सफर होगा आसान, चलेंगी 240 सिटी बसें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 04:51 PM IST

Ranchi News: राजधानी के लोगों को बड़ी राहत भरी खबर है। अब इन्हें शहर में आवागमन करने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। न ही ऑटो या निजी बसों को मनमाना किराया देना होगा। आम लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा सिटी बसों का संचालन कराया जाएगा। इसकी प्रारंभिक तैयारी भी पूरी कर ली गई है। बहुत जल्द बसों की खरीदारी की जाएगी। इसको लेकर कागजी कार्यवाही पूरी की जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेयर आशा लकड़ा ने की नई सिटी बसों के संचालन की घोषणा
  • बसों के संचालन को लेकर तैयार कर ली गई डीपीआर
  • नगर निगम जल्द ही बसों की करेगा खरीदारी

Ranchi New City Bus: शहर में अब 240 नई सिटी बसों का संचालन होगा। इन बसों का संचालन नगर निगम द्वारा कराया जाएगा। बसों के संचालन के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। अब बसों की खरीदारी को लेकर कुछ प्रक्रियाएं पूरी की जानी है। इसके बाद बसों का रूट एवं किराया तय किया जाएगा। इस बारे में मेयर आशा लकड़ा का कहना है कि निजी बसों एवं ऑटो के मनमाने किराए को लेकर शहरवासी लगातार शिकायत कर रहे थे। निजी बसों एवं ऑटो वाले तय किराए से अधिक वसूल रहे हैं। इसके खिलाफ कई बार अभियान भी चलाया गया था। अब निगम ने अपनी बसों के संचालन करने का निर्णय लिया है।

ranchi bus news

रांची में चल रही बस। फाइल फोटो

शहर स्थित एक होटल में आयोजित हेल्थ मैटर्स एयर पॉल्यूशन एंड इट्स इंपैक्ट पर आयोजित सेमिनार में मेयर मुख्य अतिथि थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी एक शहर या राज्य में वायु प्रदूषण नहीं है। यह राष्ट्रीय समस्या है, इसलिए प्रभावी समाधान की तलाश के लिए सामूहिक कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग सार्वजनिक बसों की सेवा लेंगे और प्राइवेट गाड़ियों का इस्तेमाल कम कर देंगे तो प्रदूषण में कमी आएगी।

End of Feed