झारखंड के पलामू में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक लाख रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार

झारखंड के पलामू में एक लाख रुपये के इनामी नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस नक्सली की पहचान टीएसपीसी के सदस्य सुभाष यादव उर्फ ​​जिबलाल यादव के रूप में हुई है।

Jharkhand: झारखंड के पलामू जिले से एक लाख रुपये के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भाकपा (माओवादी) से अलग हुए संगठन तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के सदस्य सुभाष यादव उर्फ जिबलाल यादव को बुधवार रात नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुरीगदार पहाड़ी से गिरफ्तार किया गया।

Arrested

झारखंड के पलामू में एक लाख रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सुभाष यादव उर्फ जिबलाल पर था एक लाख रुपये का इनाम

पुलिस के मुताबिक बिहार सरकार ने यादव पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक (अभियान) राकेश सिंह ने बताया कि बिहार के गया जिले के हड़ही गांव निवासी यादव को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह यहां रंगदारी वसूलने आया था।

End of Feed