झारखंड के गुमला में इंसानियत शर्मसार; सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटते वक्त दरिंदगी का शिकार बनीं दो नाबालिग बहनें

झारखंड के गुमला जिले में दो नाबालिग बहनों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने इलाके को झकझोर दिया है। भरनो थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच महिला अधिकारियों की निगरानी में जारी है, और फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Jharkhand Gangrape Case: झारखंड के गुमला जिले में भरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को अदालत ने इन तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुमला एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर जिन तीन युवकों को पकड़ा, उनमें विश्वास उरांव (19 वर्ष), बीरबल उरांव (21 वर्ष) और प्रकाश उरांव (19 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपियों की मेडिकल जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें गुमला जेल भेज दिया गया।

Minor Sisters Gangraped in Gumla Jharkhand

झारखंड के गुमला में नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला

इस तरह बनाया दरिंदों ने शिकार

शुक्रवार की देर शाम गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र की दो नाबालिग बहनें एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रही थीं। रास्ते में एक युवक ने स्कूटी पर उन्हें लिफ्ट दी, लेकिन उन्हें घर छोड़ने के बजाय एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां पहले से मौजूद 5-6 अन्य युवक भी आ गए और सभी ने मिलकर दोनों बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िताएं किसी तरह देर रात घर पहुंचीं और अगले दिन उनके परिजनों ने भरनो थाना में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई।

End of Feed