Ranchi Biggest Library: रांची विश्वविद्यालय परिसर मोरहाबादी में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इस लाइब्रेरी में 5000 छात्र-छात्राएं पढ़ सकेंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कोल इंडिया भारत सरकार की अनुषंगी कंपनी सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) से एमओयू साइन हुआ है। रांची विश्वविद्यालय परिसर में सीसीएल दो एकड़ जमीन पर लाइब्रेरी बनाएगा। इसके निर्माण पर 62.43 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। लाइब्रेरी निर्माण के लिए सीएसआर फंड मिलेगा। 11753 वर्ग मीटर एकड़ जमीन पर पांच मंजिला भवन बनाया जाना है।
लाइब्रेरी बनाने के लिए एमओयू साइन करते मुख्यमंत्री
दो साल में लाइब्रेरी का भवन बना लिया जाना है। दरअसल, रांची में कई जिलों के हजारों विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। यह छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। लाइब्रेरी खुलने से इन विद्यार्थिों को काफी मदद मिलेगी। यह सूबे के लिए अद्वितीय शैक्षिक संस्था के रूप में विकसित होगा।
