Jharkhand News: छात्रा चप्पल पहनकर आई स्कूल तो प्रिसिंपल ने जड़ा थप्पड़, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

झारखंड के गढ़वा जिले में एक छात्रा को प्रभारी प्रधानाचार्या ने एक महीने पहले स्कूल ड्रेस कोड का पालन करने के लिए कथित तौर पर थप्पड़ मारा था। जिससे वह डिप्रेशन में चली गई थी। मंगलवार को इलाज के दौरान रांची में उसकी मौत हो गई। छात्रा स्कूल में जूते की जगह चप्पल पहनकर आई थी, जो ड्रेस कोड में शामिल नहीं है।1

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में एक महीना पहले प्रभारी प्रधानाचार्या ने चप्पल पहनकर स्कूल आने पर जिस छात्रा को कथित तौर पर थप्पड़ मारा था, उसकी मंगलवार को एक अस्पताल में मौत हो गई। छात्रा के माता-पिता ने इस संबंध में बरगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। गांव वालों ने स्कूल के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Crime

फाइल फोटो

ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर किया प्रदर्शन

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 15 सितंबर को छात्रा जूते की जगह चप्पल पहन कर स्कूल आई। चप्पल स्कूल के ‘ड्रेस कोड’ में शामिल नहीं है। जिस पर प्रभारी प्रधानाचार्या द्रौपदी मिंज ने नियमों का पालन न करने के लिए उसे कथित तौर पर डांटा और थप्पड़ मारा। शुरुआत में छात्रा ठीक लग थी लेकिन बाद में वह अवसादग्रस्त हो गई। डाल्टनगंज के एक अस्पताल में इलाज के बाद, उसे रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की के ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर उसका शव रखकर जाम लगा दिया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

End of Feed