Ranchi: ब्राउन शुगर गैंग की सरगना 'भाभी जी' ने पुलिस के सामने खोले राज, खुद बनाती थी ड्रग्स

Jharkhand Ranchi News Today (रांची की खबर): रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर नेटवर्क की सरगना रूबी उर्फ भाभी जी को गिरफ्तार किया है। सासाराम निवासी रूबी ने कोर्ट में सरेंडर कर कई खुलासे किए। वह खुद ड्रग्स बनाती थी और उसका पूरा परिवार धंधे में शामिल था। पुलिस अब उसके इनपुट पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Ranchi: रांची सहित झारखंड के कई शहरों में ब्राउन शुगर सप्लाई नेटवर्क की सरगना रूबी उर्फ भाभी जी ने रांची पुलिस के सामने धंधे के कई राज उगले हैं। रांची के सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने उसे तीन दिनों की रिमांड पर लेकर अवैध कारोबार के बारे में पूछताछ की। इसके बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया। बिहार के सासाराम की रहने वाली इस भाभी की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस ने पिछले छह महीनों में उसके ठिकानों पर कई बार छापेमारी की थी, लेकिन वह हर दफा बचकर निकलती रही। पुलिस की लगातार दबिश के बाद उसने पिछले हफ्ते रांची के कोर्ट में सरेंडर किया था। उसके खिलाफ रांची के सुखदेवनगर थाने में छह केस दर्ज हैं।

bhabhi ji drug peddler

ड्रग गैंग की सरगना भाभी जी ने पुलिस को बताए राज (AI Generated)

रांची पुलिस ने जनवरी से लेकर अब तक ब्राउन शुगर के कारोबार में लिप्त 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने पुलिस को बताया था कि इसकी सप्लाई उन्हें सासाराम से होती है और भाभी जी के नाम से जानी जाने वाली महिला इसकी सरगना है। सबसे पहले इस महिला का नाम जनवरी में सामने आया था, जब रांची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया था।

End of Feed