Indian Railway: रांची से हावड़ा जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी रांची और मुरी रेलखंड पर सिल्ली से इलू बाईपास लाइन बनेगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहले ही डीपीआर बनाने का निर्देश दे चुके है। रांची रेल डिवीजन ने 10 किलोमीटर बाइपास लाइन पर डीपीआर बनाने पर कार्य शुरू हो गया है। रांची डीआरएम प्रदीप गुप्ता के अनुसार, सिल्ली- इलू लाइन की डीपीआर यानि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जा रही है। मार्च माह तक डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगी। इसके साथ ही डीपीआर रिपोर्ट को जल्द मंत्रालय भेजने का निर्देश दिया गया है।
रांची से हावड़ा जाना होगा और भी आसान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रेल मंत्रालय से इसे मंजूरी मिल जाएगी। रेलवे की पहल से रांची से हावड़ा और जमशेदपुर की दूरी अब और भी कम हो जाएगी। सफर भी सुगम हो जाएगा। इसके बनने से करीब एक घंटे की बचत होगी। रांची के पास सिल्ली और वेस्ट बंगाल के इलू (पुरुलिया के पास) के बीच प्रस्तावित बाइपास रेल लाइन के सर्वे को वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट में मंजूरी दी गई थी।
