झारखंड में झमाझम बारिश, खदानों से गैस और धुआं निकलने से दहशत; कोयलांचलों की बढ़ी मुश्किलें

झारखंड में मूसलाधार बारिश ने कोयला खदानों में काम करने वाले लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। अधिक बारिश के कारण धनबाद के झरिया, बाघमारा और कतरास, रांची के खलारी कोयलांचल में करकट्टा खदान, रामगढ़ के रजरप्पा में भुचुंगडीह और बोकारो के ढोरी इलाके की एक खदान से गैस और धुएं का गुबार उठ रहा है।

रांची : झारखंड में हो रही झमाझम बारिश ने कोयला खदानों वाले इलाकों की मुसीबत बढ़ा दी है। इन इलाकों में खदानों के नीचे पानी भरने से गैस बाहर आने लगी है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। धनबाद जिले के झरिया, बाघमारा और कतरास, रांची के खलारी कोयलांचल में करकट्टा खदान, रामगढ़ जिले के रजरप्पा में भुचुंगडीह और बोकारो जिले के ढोरी इलाके की एक खदान से गैस और धुएं का गुबार उठ रहा है।

Rain in Dhanbad

(फाइल फोटो)

कोयला उत्पादन बंद

भू-धंसान के खतरों से लोग दहशत में हैं। धनबाद के झरिया इलाके में बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लि.) की एरिया-नाइन और सिजुआ इलाके की कनकनी कोलियरी में कई जगहों पर जमीन की दरारों से धुआं उठ रहा है। बीसीसीएल की सभी 12 एरिया की ओपनकास्ट और अंडरग्राउंड खदानों में बरसात का पानी भर गया है। इस वजह से कोयला का उत्पादन बंद करना पड़ा है। खतरे की आशंका को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने भूमिगत खदानों में कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। खदानों में खड़ी भारी मशीनें पानी में डूब गई हैं। बीसीसीएल प्रशासन ने पहले से ही हाई अलर्ट जारी किया था, लेकिन जल निकासी व्यवस्था कमजोर रहने के कारण खदानों में पानी भर गया।

End of Feed