Jharkhand Weather: झारखंड में मानसूनी बारिश का कहर, आज 13 जिलों में बाढ़ का अलर्ट

IMD ने झारखंड के 13 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 17 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम सहित कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Jharkhand Weather Today: झारखंड में मानसून कहर बरपा रहा। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात को गंभीर बना दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज झारखंड के 13 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। चक्रवाती परिसंचरण और मानसूनी ट्रफ के सक्रिय होने के कारण आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

Flood- istock

सांकेतिक फोटो

झारखंड में 17 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार आईएमडी ने मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। झारखंड के कुछ हिस्सों में 17 जुलाई तक भारी बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा कि गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जहां सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।

End of Feed